Til ke Laddu : जानिए कैसे बनाएं तिल के लड्डू
Til ke Laddu : तिल के लड्डू की रेसिपी ठंड के मौसम में बनाई जाती है| अक्सर महिलाएं इन्हें बना कर रख लेती हैं| बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को ये बहुत पसंद आते है. इसकी वजह यह भी है कि इन लड्डुओं का स्वाद तो अच्छा होता ही है| साथ ही सर्दियों में तिल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. ये शरीर को गर्म रखते है और ऊर्जा देते हैं| यही वजह है कि पुराने समय से सर्दियों में इन्हें बनाया जाता रहा है| इस बार आप भी इन सर्दियों में तिल गुड़ के लड्डू जरूर ट्राय करें|

तिल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री :-
1. तिल- 250 gm
2. गुड़- 250 gm
3. काजू- 2 टेबल स्पून
4. बादाम- 2 टेबल स्पून
5. छोटी इलाइची – 7 से 8 (पिसी हुई)
6. घी – 2 छोटी चम्मच
तिल के लड्डू बनाने की विधि :-
1. तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिए|
2. कड़ाही को गरम कीजिए| फिर मीडियम आंच पर लगातार चमचे से चलाते हुए तिल को हल्के ब्राउन होने तक इसमें भून लीजि|
3. भुने तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा कर लीजि|
4. भुने तिल से आधे तिल निकाल कर इन्हें हल्का सा कूट लीजिए या मिक्सी से हल्का सा चलाकर दरदरा कर लें|
5. कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिए|
6. गुड़ के टुकड़े डालिए और बिल्कुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिए|
7. गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिए|
8. गुड़ के ठंडा होने के बाद इसमें भुने कुटे हुए तिल अच्छी तरह मिलाइए|
9. फिर इसमें काजू बादाम और इलाइची का पाउडर भी मिक्स कर दीजिए|
10. गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है|
11. इसे कड़ाही से एक प्लेट में निकाल लीजिए और जरा सा ठंडा होने दीजिए|
12. हाथ को घी लगाकर चिकना कीजिए|
13. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण लगभग एक टेबल स्पून उठाइये गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये|
14. तिल गुड़ के लड्डू तैयार हैं|
15. तैयार लड्डू को 4-5 घंटे खुली हवा में छोड़ दीजिए|
Nice
Nyc recipe