Suji Uttapam Recipe (सूजी उत्तपम रेसिपी) : जानिए कैसे बनाएं सूजी उत्तपम रेसिपी
Suji Uttapam Recipe (सूजी उत्तपम रेसिपी) : साउथ इंडियन फूड को पसंद करने वालों के बीच में उत्तपम काफी लोकप्रिय होता हैं | उत्तपम स्वादिष्ट होने के साथ – साथ हेल्दी भी होता हैं | सूजी उत्तपम का स्वाद भी बहुत लाजवाब होता हैं | और ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आता हैं | ब्रेकफास्ट के लिए सूजी उत्तपम एक परफेक्ट फूड डिश हैं | आप अगर नाश्ते में रोज एक जैसी चीजें खा – खाकर बोर हो गये हैं | तो आप और कुछ नया टेस्ट करना चाहते हैं | तो सूजी उत्तपम एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता हैं | साउथ इंडियन फूड को पसंद करने वालों की कमी नहीं हैं | ज्यादातर दक्षिण भारतीय व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं | और आज हम आपको सूजी उत्तपम बनाने की रेसिपी बताएंगे | जिसे आप ब्रेकफास्ट में भी तैयार कर सकते हैं |
साउथ इंडियन फूड में इडली, डोसा, मेदूवड़ा की तरह ही उत्तपम को भी काफी पसंद किया जाता हैं | इसे बनाना भी बहुत आसान हैं | दाल – चावल के बैटर से तैयार किये जाने वाले उत्तपम में काफी वक्त लग जाता हैं | लेकिन सूजी से बने उत्तपम आसानी से ही जल्दी ही तैयार हो जाता हैं | आपने अगर कभी सूजी उत्तपम की रेसिपी को ट्राई नहीं किया हैं | तो आप हमारी बताई विधि की मदद से बहुत आसानी से बना सकते हैं | इसको आसान तरीके से बनाने के लिए, आप हमारी बताई रेसिपी के अनुसार बना सकते हैं | आइए जानते हैं सूजी उत्तपम रेसिपी बनाने का आसान तरीका –

सूजी उत्तपम रेसिपी बनाने के लिए सामग्री :-
1. सूजी – 1 कप
2. दही – 3/4 कप
3. टमाटर – 1 कटा हुआ
4. पत्तागोभी – 1/2 कप कटी हुई
5. शिमला मिर्च – 1/4 कप कटी हुई
6. हरीमिर्च – 1
7. हरा धनिया – 2-3 टेबलस्पून
8. अदरक – 1 टी स्पून कद्दूकस किया हुआ
9. बेकिंग सोडा – अपने हिसाब से जरूरत के अनुसार
10. राई – 1/4 टी स्पून
11. तेल – 2 – 3 टेबलस्पून
12. नमक – स्वादानुसार
सूजी उत्तपम रेसिपी बनाने की विधि :-
- नाश्ते में टेस्टी सूजी उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी डाल दीजिए |
- अब सूजी में दही डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दीजिए |
- इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा सा पानी मिला लीजिए |
- और आप पकोड़े के घोल जैसा बैटर तैयार कर लीजिए |
- अब इस घोल में आप बारीक कटी हरीमिर्च, कद्दूकस अदरक और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए |
- इसके बाद बैटर को ढककर 15 मिनट के लिए रख दीजिए |
- ताकि आपका बैटर फूल सके |
- अब शिमला मिर्च, पत्तागोभी, टमाटर को बारीक काट लीजिए |
- और एक बाउल में डालकर मिलाकर रख दीजिए |
- और आप तय समय के बाद बैटर को लीजिए |
- और उसमें बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिए |
- अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे, तो आप उसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं |
- अब एक नॉनस्टिक पैन या तवा लेकर मीडियम आंच पर गर्म कीजिए |
- तवा गर्म होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ फैला लीजिए |
- इसमें थोड़ी सी राई डालकर फैला लीजिए |
- अब उत्तपम का बैटर ले लीजिए |
- और जब राई चटकने लगे, तो आप तवे पर 2 कटोरी उत्तपम का बैटर डालकर गोल – गोल करते हुए फैला लीजिए |
- अब उत्तपम के ऊपर कटी सब्जियां टमाटर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च डालकर एक जैसी फैला लीजिए |
- और आप ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए |
- अब थोड़ा सा तेल उत्तपम के चारों ओर डाल दीजिए |
- और करछी के पिछले हिस्से से सब्जियों को उत्तपम पर दबाकर पका लीजिए |
- सुनहरा होने तक उत्तपम को दोनों ओर से पलटते हुए सेक लीजिए |
- नाश्ते के लिए टेस्टी उत्तपम बनकर तैयार हो गया हैं |
- इसी तरह आप सारे बैटर से सूजी उत्तपम तैयार कर लीजिए |
- इसे आप नारियल की चटनी के साथ सर्व कीजिए |