Shimla Mirch Ka Raita Recipe in Hindi

Shimla Mirch Ka Raita Recipe in Hindi : जानिए कैसे बनाएं शिमला मिर्च का रायता

Shimla Mirch Ka Raita Recipe in Hindi : रायता एक मनोरम साइड व्यंजन है, जो आपके पूरे भोजन को एक स्वादिष्ट दावत बना सकता है | ऐसा ही एक रायता जो आपके स्वाद कलियों के लिए एक अच्छा व्यंजन है, वह है शिमला मिर्च रायता | शिमला मिर्च और भारतीय मसालों की अच्छाई के साथ बनाया गया यह रायता है |

भारतीय खाने के साथ रायता का होना बहुत ही महत्व पूर्ण है | कई तरह के रायते हम बनाते हैं | शिमला मिर्च का रायता बड़ा स्वादिष्ट बनता है | आइये आज खाने के साथ शिमला मिर्च का रायता बनायें –

शिमला मिर्च का रायता बनाने के लिए सामग्री : -

यह सामग्री 3 – 4 लोगों के लिए है –

  1. ताजा दही – 400 ग्राम
  2. शिमला मिर्च – 1
  3. राई  –  1/2 छोटी चम्मच
  4. लाल मिर्च – 1 पिंच
  5. हरी मिर्च – 1
  6. नमक – स्वादानुसार
  7. काला नमक – 1 /4 छोटी चम्मच से कम
  8. हरा धनियां – 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

शिमला मिर्च का रायता बनाने की विधि :-

  1. दही को फैट कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये |
  2. शिमला मिर्च को ओवन या गैस पर भून लीजिये |
  3. और ऊपर के छिलके को निकाल दीजिये |
  4. बीज हटाकर शिमला मिर्च को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये |
  5. फैटे हुए दही में कटी हुई शिमला मिर्च, सादा नमक, काला नमक, हरी मिर्च, भुना जीरा और हरा धनियां डालकर मिलाइये |
  6. शिमला मिर्च का रायता तैयार है |
  7. छोटी कढ़ाई में एक चम्मच घी या तेल डालकर गरम कीजिये |
  8. राई डालकर भूनिये और रायते में तड़का लगा दीजिये |
  9. और हरा धनियां मिलाइये |
  10. शिमला मिर्च का रायता तैयार है |
  11. ठंडे शिमला मिर्च के रायते के साथ गरम गरम रोटी या परांठे परोसिये और खाइये |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top