Shahi Lauki Recipe in Hindi

Shahi Lauki Recipe in Hindi : जानिए कैसे बनाएं शाही लौकी की सब्जी

Shahi Lauki Recipe in Hindi : सिंपल लौकी की सब्जी के बजाय बनाएं, शाही लौकी की सब्जी | यह स्वाद में है, लाजवाब | कई लोग लौकी की सिंपल सब्जी ज्यादा पसंद नहीं करते हैं | लेकिन अगर उनके सामने शाही लौकी परोस दी जाए, तो वे इसे बड़े अच्छे से खाते हैं | आज हम आपको ऐसी ही स्वाद से भरपूर शाही लौकी की सब्जी बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं |

शाही लौकी की सब्जी पौष्टिकता के साथ ही स्वाद से भरपूर सब्जी है | शाही लौकी की सब्जी को लंच या डिनर के लिए तैयार किया जा सकता है | कई लोग सिंपल लौकी की सब्जी खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं | ऐसे में उन्हें अगर शाही लौकी की सब्जी सर्व कर दी जाए, तो वे इस सब्जी को बड़े अच्छे से खाते हैं | आप भी अगर लौकी की सब्जी को और स्वादभरा बनाना चाहते हैं, तो शाही लौकी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं | शाही पनीर के तर्ज पर ही, तो शाही लौकी की सब्जी को मुख्य सब्जी के तौर पर बनाया जा सकता है |

शाही लौकी की सब्जी जायका बदलने के साथ ही पेट के लिए भी फायदेमंद है | लौकी डाइजेशन को बेहतर रखने में मदद करती है | आप भी अगर शाही लौकी की सब्जी बनाना चाहते हैं, तो बहुत आसान तरीके से इसे घर में ही तैयार कर सकते हैं | आइए जानते हैं, शाही लौकी की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी –

Shahi Lauki Recipe in Hindi

शाही लौकी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री :-

1. लौकी – 1 मीडियम साइज की
2. प्याज – 2 – 3
3. आलू – 3
4. टमाटर – 1
5. अदरक – लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
6. धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
7. लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
8. हल्दी पाउडर – 3/4 टी स्पून
9. गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
10. सूखे मेवे कटे – 1 टेबलस्पून
11. जीरा – 1/2 टी स्पून
12. हरा धनिया पत्ती – 3 – 4 टेबलस्पून
13. काली मिर्च – 1/4 टी स्पून
14. तेल – 2 – 3 टेबलस्पून
15. नमक – स्वादानुसार

शाही लौकी की सब्जी बनाने की विधि :-

  1. शाही लौकी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी के छिलके उतारकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें |
  2. और इसके बाद आलू, प्याज और टमाटर को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें |
  3. अब मिक्सर जार में प्याज के टुकड़े डालकर उसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें |
  4. और अब एक कुकर लें |
  5. और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें |
  6. जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें जीरा, काली मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भूनें |
  7. इसके बाद प्याज का पेस्ट डालें |
  8. और हल्का कलर आने तक भूनें |
  9. जब प्याज के पेस्ट का रंग बदल जाए, तो उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मिलाएं |
  10. और कुछ देर तक पकाएं |
  11. इसके बाद बारीक कटा टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर तब तक पकाएं, जब तक कि टमाटर नरम न हो जाए |
  12. इस दौरान कुकर को ढक दें |
  13. और बीच-बीच में टमाटर चलाते रहें |
  14. जब टमाटर नरम हो जाएं, तो कुकर में धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर मिक्स कर दें |
  15. लगभग 1 – 2 मिनट तक पकाने के बाद कुकर में 1 कप पानी डाल दें |
  16. और तब तक पकाएं, जब तक कि ग्रेवी मसाला न छोड़ दें |
  17. इसके बाद कटी लौकी और आलू डालकर ग्रेवी में मिक्स करें |
  18. और जरूरत के मुताबिक और पानी मिलाकर कुकर बंद करें |
  19. और 2 सीटियां आने तक पकाएं, और फिर गैस बंद कर दें |
  20. कुकर का प्रेशर रिलीज होने पर सब्जी में गरम मसाला मिला दें |
  21. और आखिर में सब्जी में बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स और हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top