Seviyan Ki Kheer Recipe in Hindi : जानिए कैसे बनाएं सेवइयां की खीर
Seviyan Ki Kheer Recipe in Hindi : सेवइयां की खीर का स्वाद लाजवाब होता है | कई लोग मीठा खाना काफी पसंद करते हैं | ऐसे लोग मीठा खाने के लिए नए-नए स्वीट फू़ड आइटम्स की तलाश में रहते हैं | घरों में पारंपरिक खीर तो चावल की बनाई जाती है | लेकिन खीर कई वैराइटीज़ की होती है | इनमें से एक है सेवइयां की खीर | आप अगर सेवइयां की खीर खाना पसंद करते हैं | लेकिन अब तक इस फूड आइटम को घर पर बनाकर नहीं देखा है | तो कोई बात नहीं , आज हम आपको सेवइयां की खीर बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं | इसकी मदद से आप स्वादिष्ट सेवइयां खीर पकाकर सभी को खिला सकते हैं |
सेवइयां की खीर बनाने के लिए सामग्री :-
यह सामग्री 2 – 3 लोगों के लिए है |
1. दूध – 1 लीटर
2. सेवइयां – 70 ग्राम
3. चीनी – 100 ग्राम
4. बादाम कटी – 8 – 9
5. किशमिश – 10 – 11
6. देसी घी – 1 टी स्पून
7. इलायची कुटी – 4 – 5
8. लौंग – 1
सेवइयां की खीर बनाने की विधि :-
- सेवइयां की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें |
- और उसमें दूध डालकर धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें |
- जब दूध में पहला उबाल आने लगे तो उसमें सेवइयां और लौंग डाल दें |
- इसके बाद इन्हें अच्छे से उबलने दें |
- इसे तब तक उबालें जब तक कि सेवइयां और दूध का मिश्रण गाढ़ा न हो जाए |
- गाढ़ा होने में लगभग 10 – 15 मिनट का वक्त लगेगा |
- जब दूध अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाए तो इसमें डाली गई लौंग को निकाल लें |
- अब खीर में चीनी डाल दें |
- और एक बार फिर धीमी आंच पर इसे उबलने दें |
- लगभग 2 मिनट तक खीर को उबालने के बाद गैस को बंद कर दें |
- इसके बाद खीर में कटे हुए बादाम और किशमिश को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें |
- इसके बाद खीर में आधा चम्मच देसी घी और कुटी हुई इलायची को डालकर खीर में अच्छे से मिला लें |
- इस तरह आपकी स्वादिष्ट सेवइयां की खीर बनकर तैयार हो चुकी है |
- आप इसे गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं |
- सेवइयां की खीर ठंडी भी बहुत अच्छी लगती है |
- आप चाहे तो इसे फ्रिज में 2 घंटे तक ठंडा करने के बाद भी
खा सकते हैं |