Saucy Chilli Chana Recipe (चटपटे चिली चना)

Saucy Chilli Chana Recipe (चटपटे चिली चना) : जानिए कैसे बनाएं चटपटे चिली चना

Saucy Chilli Chana Recipe (चटपटे चिली चना) : हम हर शाम बैठते हैं, और सोचते हैं | कि हम क्या स्नैक कर सकते हैं | हमारे पास समोसा, चिप्स और बिस्कुट जैसे अलग – अलग प्रकार के स्नैक्स हो सकते हैं | लेकिन हमारी खोज कभी खत्म नहीं होती हैं | जब भी हम चाय के उस गर्म प्याले की चुस्की लेते हैं | तो हम हर बार खुद को कुछ नया और रोमांचक पाते हैं | इसलिए, हम आपके समाधान खोजने में आपकी मदद करने के लिए, हम एक हाई प्रोटीन स्नैक लेकर आए हैं | जो की हेल्दी और टेस्टी के बीच सही बैलेंस बनाता हैं | और सबसे अच्छी बात यह हैं, कि इसे बनाना भी बहुत आसान हैं | इस स्वादिष्ट डिश को काबुली चना चिली कहा जाता हैं |

यह बनाने में आसान और बनावट में कुरकुरा होता हैं | मसालेदार चटपटी चिली की ग्रेवी में लिपटे कुरकुरे चना एक आकर्षक स्नैक हैं | जिसे आप ना नहीं कह पाएंगे | इस झटपट स्नैक के लिए आपको केवल भिगोए हुए, काबुली चना और इंडियन – चीनी व्यंजनों के लिए आपके द्वारा उपयोग किये जाने वाले नियमित सॉस की आवश्यकता होती हैं | काबुली चना प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं | और यह उन लोगों के लिए एक आदर्श नाश्ता हैं | जो कैलोरी कम करने की कोशिश कर रहे हैं |

चटपटे स्नैक्स किसको खाना पसंद नहीं होते हैं | वो भी एकदम स्ट्रीट फूड स्टाइल में, इसलिए आज हम बनाने जा रहे हैं | चटपटे और कुरकुरे चिली चना, इसमें थोड़ी सी मिठास होगी और इसका स्वाद भी एकदम स्ट्रीट फूड जैसे होगा | ये इतनी आसानी से बन जाता हैं| आप आगे से बाहर जाने से बेहतर आप इन्हें घर में ही बना कर खाना पसंद करेंगे | आपने अगर कभी चटपटे चिली चना की रेसिपी को ट्राई नहीं किया हैं | तो आप हमारी बताई विधि की मदद से बहुत आसानी से बना सकते हैं | इसको आसान तरीके से बनाने के लिए, आप हमारी बताई रेसिपी के अनुसार बना सकते हैं | आइए जानते हैं चटपटे चिली चना रेसिपी बनाने का आसान तरीका –

Saucy Chilli Chana Recipe (चटपटे चिली चना)

Saucy Chilli Chana Recipe (चटपटे चिली चना) बनाने के लिए सामग्री :-

  1. काबुली चना –  100 ग्राम रात भर भिगोए हुए
  2. नमक –  ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  3. कोर्न फ्लोर –  2+1/2 बड़े चम्मच
  4. तेल –  तलने के लिये, अपने हिसाब से
  5. तेल –  1 बड़ा चम्मच
  6. अदरक –  1 छोटा चम्मच ग्रेट किया हुआ
  7. हरीमिर्च –  2
  8. शिमला मिर्च –  1 छोटी कटी हुई
  9. सोया सॉस –  1 छोटा चम्मच
  10. सिरका –  1 छोटा चम्मच
  11. टमाटर का सॉस –  2 बड़े चम्मच
  12. कश्मीरी लालमिर्च –  1 छोटा चम्मच
  13. काली मिर्च –  1 छोटा चम्मच पिसी हुई
  14. नमक –  ¼ छोटा चम्मच
  15. कोर्न फ्लोर –  1 छोटा चम्मच
  16. हरा धनिया –  1 – 2 बड़े चम्मच

Saucy Chilli Chana Recipe (चटपटे चिली चना) को उबालने की विधि :-

  1. 100 ग्राम काबुली चना धो कर रात भर भिगो कर रख दीजिए |
  2. दूसरे दिन कुकर में भीगे हुए चने, ½ कप पानी और ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से मिला लीजिए |
  3. और अब आप तेज़ आंच पर एक सीटी आने तक उबाल लीजिए |
  4. सीटी आने पर फ्लेम को धीमा करके 2 – 3 मिनट उबाल लीजिए |
  5. समय पूरा होने पर आप फ्लेम बंद करके कुकर का प्रेशर निकाल लीजिए |

Saucy Chilli Chana Recipe (चटपटे चिली चना) को कोट करने की विधि :-

  1. अब चनें छलनी में डाल कर पानी निकाल कर इन्हें ठंडा कर लीजिए |
  2. ठंडा होने पर इसमें 2+1/2 बड़े चम्मच कोर्न फ्लोर डाल कर अच्छे से मिला लीजिए |
  3. अब बाउल को अच्छे से हिला कर चनों पर कोर्न फ्लोर की कोटिंग कर लीजिए |
  4. कोर्न फ्लोर को अच्छे से चनों पर सेट होने के लिए इन्हें 4 – 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए |

Saucy Chilli Chana Recipe (चटपटे चिली चना) को तलने की विधि :-

  1. कड़ाही में तेल गर्म कर लीजिए |
  2. तेल तेज़ गर्म होना चाहिए |
  3. गर्म होने पर चनों को तेल में डाल कर 1 – 2 मिनट तल लीजिए |
  4. जब ये अपने आप तैर कर ऊपर आ जाते हैं |
  5. तो इन्हें चला कर हल्का रंग बदलने तक तल कर निकाल लीजिए |
  6. निकाल कर इन्हें एक छलनी में पूरा तेल निकलने के लिए रख दीजिए |
  7. फिर एक प्लेट में इन्हें निकाल कर बाकी बचे हुए, चने भी इसी प्रकार तल लीजिए |

Saucy Chilli Chana Recipe (चटपटे चिली चना) के लिए सॉस बनाने की विधि :-

  1. एक पेन में 1 बड़े चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए |
  2. गर्म होने पर इसमें 1 छोटी चम्मच ग्रेट की हुई अदरक, 2 हरीमिर्च लम्बाई में कटी हुई और 1 कटी हुई शिमला मिर्च डाल कर हल्का सा भून लीजिए |
  3. आप याद रखिए, फ्लेम तेज़ रख कर 1 मिनट इन्हें भूनना हैं |
  4. अब इसमें 1 छोटी चम्मच सोया सॉस, 1 छोटी चम्मच सफेद सिरका और 2 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस डाल कर अच्छे से मिला लीजिए |
  5. फिर इसमें 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लालमिर्च, 1 छोटी चम्मच पिसी हुई काली मिर्च और ¼ छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छे से चलाइए |
  6. एक कटोरी में 1 छोटी चम्मच कोर्न फ्लोर और 2 – 3 बड़े चम्मच पानी डाल कर एक घोल बना लीजिए |
  7. इस घोल को पेन में डाल कर अच्छे से 1 – 2 मिनट पका लीजिए |
  8. सॉस अच्छे से पक जाने पर इसमें चने डाल कर धीमी फ्लेम पर अच्छे से मिला लीजिए |
  9. ऊपर से 1 – 2 बड़े चम्मच हरा धनिया डाल कर इन्हें निकाल लीजिए |
  10. चटपटे चिली चना बनकर तैयार हो गये हैं |
  11. आप इन्हें परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए |

सुझाव :-

  1. चने को उबालते समय ज़्यादा नही पकाना चाहिए |
  2. कोर्न फ्लोर डालने के बाद 5 – 6 मिनट के लिए छोड़ दीजिए |
  3. तलते समय फ्लेम तेज़ रखनी चाहिए |
  4. अच्छे और गर्म तेल में इन्हें तलना चाहिए |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top