Sabudana Ki Kesariya Kheer Recipe in Hindi

Sabudana Ki Kesariya Kheer Recipe in Hindi : जानिए कैसे बनाएं साबूदाने की केसरिया खीर

Sabudana Ki Kesariya Kheer Recipe in Hindi : साबुदाने से बनी केसरिया खीर की रेसिपी को आप किसी भी व्रत और त्यौहार पर बनाकर परिवार को खिलाएं, आप सभी को इसका स्वाद बेहद पसंद आएगा | सबसे ज्यादा पसंद साबूदाना से बने फूड आइटम्स को किया जाता है | साबूदाना से सिर्फ नमकीन डिशेस ही नहीं बनाई जाती हैं बल्कि इससे स्वीट डिश भी बनती है | और कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो साबूदाना की केसरिया खीर ट्राई कर सकते हैं | इसका स्वाद लाजवाब होता है |

साबूदाना की केसरिया खीर बनाने में आसान और खाने में काफी स्वादिष्ट होती है | ये लाइट फूड होता है जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है | आप भी साबूदाना की केसरिया खीर बनाकर खाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी से इसे आसानी से बना सकते हैं |

Sabudana Ki Kesariya Kheer Recipe in Hindi

साबूदाने की केसरिया खीर बनाने के लिए सामग्री :-

यह सामग्री 2 – 3  लोगों के लिए है |

  1. साबूदाना – 100 ग्राम
  2. दूध – 1 लीटर
  3. चीनी – 75 ग्राम
  4. काजू – 10-15
  5. बादाम – 10-15
  6. किशमिश – 2 छोटी चम्मच
  7. केसर के धागे – 15-20
  8. इलायची – 5-6
  9. पिस्ते – 15-20

साबूदाने की केसरिया खीर बनाने की विधि :-

  1. साबूदाना को अच्छे से धोकर 1 घंटे के लिए साफ पानी में भीगो कर रख दीजिए |
  2. 1 घंटे बाद साबूदाना से अतिरिक्त पानी हटा दीजिए भीगा हुआ साबूदाना तैयार है |
  3. बादाम को पतला-पतला काट लीजिए, काजू को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए |
  4. पिस्ता को भी बारीक पतला-पतला काट कर तैयार कर लीजिए |
  5. इलायची को भी छीलकर इसके बीजों का पाउडर बना लीजिए |
  6. केसर के धागों में थोडा़ सा दूध डाल कर रख दीजिए, इससे केसर अपना रंग छोड़ देता है |
  7. खीर बनाने के लिए, एक बड़े बर्तन में 1 लीटर दूध गैस पर गरम होने के लिए रख दीजिए |
  8. दूध में उबाल आने पर इसमें भीगा हुआ साबूदाना डाल दीजिए |
  9. तेज आंच पर लगातार चलाते हुए जब तक इसमें उबाल न आ जाए इसे चलाते हुए पकाएं |
  10. दूध में उबाल आने पर, इसमें किशमिश डाल दीजिए |
  11. और थोड़े से बादाम, काजू और केसर वाला दूध भी डाल दीजिए |
  12. और मिक्स कर दीजिए |
  13. दूध को मध्यम आंच पर गाढा़ होने तक पकाएं |
  14. खीर को बीच-बीच में चलाते भी रहें ताकि वह बर्तन के तले पर न लग पाए |
  15. खीर गाढी़ होकर तैयार है, इसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए |
  16. खीर को 1-2 मिनिट और पकने दीजिए |
  17. खीर बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए |
  18. और खीर को हल्का ठंडा होने दीजिए |
  19. खीर के हल्का ठंडा होने पर इसे प्याले में निकाल लीजिए |
  20. खीर को बादाम, पिस्ते से गार्निश कीजिए |
  21. स्वादिष्ट साबूदाने की केसरिया खीर बनकर तैयार है |
  22. आपका जब भी मन करे आप खीर बनाएं और इसके स्वाद का मजा लीजिए |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top