Rajasthani Dal Dhokli Recipe in Hindi

Rajasthani Dal Dhokli Recipe in Hindi : जानिए कैसे बनाएं राजस्थानी दाल ढोकली

Rajasthani Dal Dhokli Recipe in Hindi : बहुत सारे लोगों को खाने-पीने या खाना पकाने का बहुत शौक होता है | वे हर दूसरे दिन नए पकवान बनाकर ट्राई करना चाहते हैं | एक ही चीज से तरह-तरह की डिशेस बनाई जा सकती हैं | ऐसे ही दाल से कई चीजें बनती हैं, जैसे पकौड़े, सांभर आदि | आप अरहर की दाल से दाल ढोकली बना सकते हैं |

दाल ढोकली बनाने में आसान है और खाने में लाजवाब लगती है | आप इस राजस्थानी दाल ढोकली डिश को एक बार बनाकर जरूर खाएं | दाल मसालों और आटे से बनी दाल ढोकली अपने आप में पूरा खाना ही है | दाल ढोकली को राजस्थान और गुजरात में अलग अलग तरीके से बनाया जाता है |

राजस्थानी दाल ढोकली बनाने के लिए सामग्री :-

यह सामग्री 3 – 4 लोगों के लिए है –

  1. अरहर दाल – (100 ग्राम)
  2. गेहूं का आटा – (75 ग्राम)
  3. बेसन – 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
  4. टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  5. घी – 3 – 4 टेबल स्पून
  6. हींग – 1 पिंच
  7. जीरा – ½ छोटी चम्मच
  8. लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
  9. हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
  10. धनियां पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  11. सूखी लाल मिर्च – 1
  12. हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  13. करी पत्ता – 7 – 8
  14. हरा धनियां – 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  15. नमक – 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  16. अजवायन – ¼ छोटी चम्मच से कम

राजस्थानी दाल ढोकली बनाने की विधि :-

  1. अरहर की दाल को साफ करके धो लीजिये |
  2. और बनाने के 1/2 – 1 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये |
  3. कुकर में दाल और 2 कप पानी डाल दीजिए, 1 छोटी चम्मच नमक डालकर एक सीटी आने तक पकने दीजिये, धीमी गैस पर 3 – 4 मिनट के लिए और पका लीजिए |
  4. गैस बंद कर दीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने तक दाल को कुकर में ही रहने दीजिये |
  5. प्याले में आटा, बेसन, 1/4 छोटी चममच नमक, 1 छोटी चम्मच घी और अजवायन डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये |
  6. और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर चपाती के आटे जैसा नरम आटा गूंथ कर तैयार कीजिये |
  7. इतना आटा लगाने में चौथाई कप पानी लगा है, गूंथे आटे को ढककर 14 – 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाए |
  8. हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये |
  9. ढोकली बनाने के लिये आटा तैयार है |
  10. आटे से एक गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए |
  11. लोई को सूखे आटे पर लपटे करके चकले पर रखिये और बडी़ सी रोटी बेलकर तैयार कर लीजिए |
  12. अब इसे 1 – 1 इंच की पट्टियों में काट लीजिए और इसे छोटा आकर देते हुए 2 – 4 भाग करते हुए बीच से काट लीजिए |
  13. ढोकली पकाने के लिए एक बर्तन में 2 – 3 कप पानी डाल कर उबाल लीजिए |
  14. पानी में उबाल आने पर ढोकली को पकने के लिए पानी में डाल दिजिए |
  15. ढोकली को तेज आंच पर 10 – 15 मिनिट के लिए पकने दीजिए और बीच-बीच में चलाते रहें |
  16. दाल के लिए तड़का तैयार करें |
  17. पैन में घी डाल कर गरम करिये, गरम घी में जीरा और हींग डाल दीजिए |
  18. जीरा तड़कने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, करी पत्ता, साबुत लाल मिर्च, कटी हुई हरी मिर्च और धनियां पाउडर डाल कर मसाले को थोडा़ भून लीजिए |
  19. इसके बाद कटे हुए टमाटर डाल दिजिये, टमाटर को पकने दीजिए |
  20. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कीजिये और मसाले से घी अलग होने तक भून लीजिये |
  21. मसाला भून कर तैयार है |
  22. अब कुकर में पकी दाल और पकी ढोकली मिक्स कर दीजिए |
  23. और मसाले को भी ढोकली के बर्तन में डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए |
  24. और 4 – 5 मिनिट के लिए दाल को धीमी आंच पर पकने दीजिए |
  25. दाल ढोकली बनकर तैयार है |
  26. इसमें थोडा़ सा हरा धनियां डाल कर मिला लीजिए और तैयार दाल ढोकली को प्याले में निकाल लीजिये |
  27. थोडा़ सा हरा धनियां और घी डाल कर सजाइये |
  28. और गरमा गरम दाल ढोकली को परोसिये और खाइये |

1 thought on “Rajasthani Dal Dhokli Recipe in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top