Mix Veg Masala Maggi Recipe : जानिए कैसे बनाएं मिक्स वेज मसाला मैगी
Mix Veg Masala Maggi Recipe : फास्ट फूड के तौर पर मैगी (Maggi) काफी पसंद की जाती है| मैगी का नाम सुनते ही बच्चों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है| मैगी कई तरह से बनाई जाती है| इसकी कई वैराइटीज़ काफी फेमस है| बच्चों के अलावा बड़े भी मैगी को काफी पसंद करते हैं| आज हम आपको फटाफट तैयार होने वाली मिक्स वेज मसाला मैगी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं| ये बनाने में काफी आसान रेसिपी होने के साथ ही स्वाद में भी लावजाब होती है|
मिक्स वेज मसाला मैगी (Mix Veg Masala Maggi) को कई वेजिटेबल्स डालकर बनाया जाता है| इससे मैगी का स्वाद काफी बढ़ जाता है| हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी को फॉलो कर आप आसानी से स्वादिष्ट मिक्स वेज मसाला मैगी का घर में ही लुत्फ उठा सकते हैं|
मिक्स वेज मसाला मैगी बनाने के लिए सामग्री :-
1. मैगी – 2 पैकेट
2. टमाटर – 1 (बारीक कटा)
3. प्याज – 1 (बारीक कटा)
4. फ्रेंच बीन्स – 1 टेबल स्पून (बारीक कटी)
5. हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
6. मटर – 1 टेबल स्पून
7. मैगी मसाला – 2 पाउच
8. तेल – आधा चम्मच
मिक्स वेज मसाला मैगी बनाने की विधि :-
- मिक्स वेज मसाला मैगी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें 2 कप पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें|
- पानी में आधा चम्मच तेल भी डाल दें जिससे मैगी कड़ाही में न चिपके| अब कटे हुए प्याज, टमाटर, हरे मटर के दाने और फ्रेंच बीन्स को पानी में डाल दें और इसे 6-7 मिनट तक उबलने दें|
- जब पानी अच्छे से उबलने लगे और सब्जियां नरम पड़ जाएं तो तय समय के बाद इस पानी में मैगी डाल दें|
- मैगी डालने के बाद स्पून की मदद से सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें| ध्यान रखें कि मैगी तब ही डालना है जब प्याज और अन्य वेजिटेबल्स नरम पड़ जाएं|
- अब मैगी में मसाला डाल दें और उसे चम्मच की सहायता से अच्छे से मिला दें|
- अब मैगी को लगभग 5 मिनट के लिए और पकने दें| आप चाहें तो अपने स्वाद के हिसाब से इसमें थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं|
- इस दौरान मैगी चलाते रहें| अब गैस बंद कर दें| बच्चों की फेवरेट मिक्स वेज मसाला मैगी बनकर तैयार हो चुकी है|