Malai Pyaj Sabji Recipe in Hindi

Malai Pyaj Sabji Recipe in Hindi : जानिए कैसे बनाएं मलाई प्याज की सब्जी

Malai Pyaj Sabji Recipe in Hindi : मलाई प्याज की सब्जी एक क्रीमी सब्जी है, जो बेहद स्वादिष्ट होती है | मलाई प्याज की सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है | ये किसी खास मौके के लिए बनाकर परोसी जा सकती है | घऱ में अगर स्पेशल गेस्ट आए हुए हैं, तो उनके लंच या डिनर के लिए मलाई प्याज की  सब्जी को बनाया जा सकता है | मलाई प्याज की  सब्जी काफी टेस्टी और क्रीमी सब्जी होती है | जो खाने का स्वाद कई गुना तक बढ़ा देती है |

मलाई प्याज की सब्जी को बनाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है | और हर उम्र के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं | मलाई प्याज की सब्जी रोटी, पराठा के साथ बहुत अच्छी लगती है | और इसे राइस के साथ भी खाया जा सकता है | आपने अगर अब तक मलाई प्याज की सब्जी की रेसिपी ट्राई नहीं की है, तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे बेहद आसान तरीके से बना सकते हैं | आइए जानते हैं, इसे कैसे बनाते हैं –

Malai Pyaj Sabji Recipe in Hindi

मलाई प्याज की सब्जी बनाने के लिए सामग्री : -

1. प्याज – 1 किलो ( बड़े टुकड़ों में कटा हुआ )
2. मलाई   –  1/2 कप
3. तेल  –  2 बड़े चम्मच

4. जीरा – 1 छोटा चम्मच
5. अदरक  –  1 इंच ( कद्दूकस किया हुआ )
6. लहसुन  –  1 कली ( कद्दूकस किया हुआ )
7. हल्दी पाउडर  –  1/2 छोटा चम्मच
8. लाल मिर्च पाउडर  –  1 छोटा चम्मच
9. धनिया पाउडर  –  1 छोटा चम्मच

10. गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच

11. नमक – स्वादानुसार
12. हरा धनिया  –  ( बारीक कटा हुआ गार्निश के लिए )

मलाई प्याज की सब्जी बनाने की विधि : -

  1. मलाई प्याज की सब्जी बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है |
  2. इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले अदरक, लहसुन को बारीक काट लें |
  3. इसके बाद प्याज के भी टुकड़े कर लें |
  4. आप चाहें तो अदरक को कद्दूकस करके भी डाल सकते हैं |
  5. अब एक कड़ाही में तेल गरम करें |
  6. और जीरा डालें |
  7. जब जीरा चटक जाए, तो अदरक और लहसुन डालकर भूनें |
  8. अब कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें |
  9. प्याज सुनहरा होने पर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं |
  10. थोड़ा सा पानी डालकर ढककर 4 – 5 मिनट तक पकाएं |
  11. 4 – 5 मिनट बाद मलाई डालकर अच्छी तरह मिलाएं |
  12. अब धीमी आंच पर 4 – 5 मिनट तक और पकाएं |
  13. इसके बाद गैस बंद कर दें |
  14. स्वाद से भरपूर मलाई प्याज की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है |
  15. अब इसे हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर परोसें |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top