Makhane Ka Raita Recipe in Hindi | मखाने का रायता : जानिए कैसे बनाएं मखाने का रायता
Makhane Ka Raita Recipe in Hindi | मखाने का रायता : मखाने का रायता खाने के साथ खाया जाता हैं | यह गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाता हैं | और हाइड्रेट रखता हैं | मखाने का रायता हम लंच या डिनर में खा सकते हैं | मखाने का रायता सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता हैं | बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता हैं | गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हर कोई दही को किसी न किसी रुप में अपने रोज के भोजन में शामिल कर लेता हैं |
गर्मियों के मौसम में दही शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होता हैं | वहीं और मखाने के फायदों को कौन नहीं जानता हैं | अगर मखाने और दही का संयोजन एक ही रेसिपी में मिल जाए, तो क्या कहना | आज हम आपको मखाने के रायते को बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं | इस रेसिपी को बनाना काफी आसान हैं, और ये डाइजेशन को भी दुरुस्त रखने में मदददगार होती हैं | मखाने का रायता बड़ा स्वादिष्ट बनता हैं | आइये आज हम खाने के साथ मखाने का रायता बनायें –

मखाने का रायता बनाने के लिए सामग्री :-
यह सामग्री 4 – 5 लोगों के लिए है –
- दही – 500 ग्राम
- मखाने – 20 ग्राम
- पुदीना के पत्ते – 10 – 15
- जीरा पाउडर – ½ चम्मच भूना हुआ
- काला नमक – ½ चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- हरीमिर्च – 1
- चीनी – 1 चम्मच
मखाने का रायता बनाने की विधि :-
- दही को फैट कर तैयार कर लीजिए |
- हरीमिर्च का बीज हटाकर, बारीक काट लीजिए |
- और पुदीने के पत्तों को भी बारीक काट लीजिए |
- और अब पैन को गर्म करने के लिए रख दीजिए |
- और अब इसमें मखाने डालकर लगातार चलाते हुए, हल्का सा कलर आने तक भून लीजिए |
- मखाने 3 – 4 मिनट में भून कर तैयार हो जाते हैं |
- दही में भूना हुआ जीरा, काला नमक, सादा नमक, बारीक कटी हुई हरीमिर्च, पुदीना के पत्ते, चीनी और भूने हुए मखाने को डालकर अच्छे से मिला दीजिए |
- और अब लगभग 15 – 20 मिनिट बाद मखाने दही को अपने में सोख कर नरम हो जाते हैं |
- ठंडा – ठंडा मखाने का रायता बनकर तैयार हैं |
- और अब गरमा गर्म परांठे या चपाती के साथ ठंडा मखाने का रायता परोसिये और खाइये |
मखाने का रायता के क्या क्या फायदे है ?
- मखाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्ब्स, और प्रोटीन पाये जाते हैं |
- और यह ग्लूटेन फ़्री होता हैं |
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं |
- मखाने में मौजूद फ़ाइबर पाचन को सुधारता हैं, और कब्ज़ की समस्या से राहत मिलती हैं |
- मखाने से कोलेस्ट्रॉल, फैट, और सोडियम की मात्रा नियंत्रित होती हैं |