Haldi Ki Sabji Recipe in Hindi (हल्दी की सब्जी) : जानिए कैसे बनाएं हल्दी की सब्जी
Haldi Ki Sabji Recipe in Hindi (हल्दी की सब्जी): राजस्थानी खानपान को काफी पसंद किया जाता है| यहां बनने वाली कच्ची हल्दी की सब्जी भी काफी फेमस है| स्वाद के साथ ही सेहत के लिहाज से भी हल्दी की सब्जी बेहद लाभकारी होती है, जुकाम या सर्दी से होने वाले दर्द में लाभदायक है| हल्दी खाने में बहुत गरम होती है, ऐसे में ये सब्जी अक्सर मौसम में थोड़ी ठंडक होने पर बनाकर खायी जाती है| हल्दी एक ऐसा मसाला है जो हर घर में आसानी से मिल जाएगा और खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है| हालांकि हल्दी को मसाले के साथ में ही सब्जी के तौर पर भी उपयोग किया जाता है|

हल्दी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री :-
यह सामग्री 3 – 4 लोगों के लिए है|
1. कच्ची हल्दी की गांठें – 1 कटोरी
2. प्याज – 1
3. मटर – 1 कप
4. दही – 1/2 kg
5. लहसुन – 5-6 कली
6. जीरा – 1 (छोटी चम्मच)
7. लाल मिर्च पाउडर – 1 (छोटी चम्मच)
8. धनिया पाउडर – 2 (छोटी चम्मच)
9. काली मिर्च – 1 (छोटी चम्मच)
10. सौंफ पाउडर – 2 (छोटी चम्मच)
11. हरी इलायची – 2-3
12. हरी मिर्च – 2-3
13. हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
14. हींग – 1 चुटकी
15. दालचीनी – 2 टुकड़े
16. देसी घी – 250 gm
17. नमक – स्वादानुसार
हल्दी की सब्जी बनाने की विधि :-
1. हल्दी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी की गांठे कद्दूकस कर लें|
2. इसके बाद प्याज के बारीक टुकड़े काट लें|
3. अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें| जब घी पिघल जाए तो उसमें कद्दूकस कच्ची हल्दी डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें| इसके बाद हल्दी को एक प्लेट में निकाल लें|
4. अब इसी घी में मटर के दाने डालकर फ्राई करें और निकाल लें|
5. अब मिक्सिंग बाउल में दही डालकर उसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिक्स कर अलग रख दें|
6. अब बचे हुए घी को दोबारा गर्म करते हुए उसमें जीरा, सौंफ और अन्य मसाले डाल दें| कुछ देर तक मसाले भूनने के बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर फ्राई करें| जब प्याज नरम होकर लाइट ब्राउन हो जाए तो इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर पकाएं|
7. कुछ देर बार दही का मिश्रण डालकर चलाते हुए फ्राई करें.
8. दही के मिश्रण और मसालों को चलाते हुए 3-5 मिनट तक पकने दें|
9. इसके बाद इसमें फ्राइड हल्दी और मटर दाने डाल दें| कुछ देर पकाने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालकर करछी से मिक्स कर दें|
10. अब कड़ाही को ढककर सब्जी को 10 मिनट तक और पकने दें|
11. फिर गैस बंद कर दें|
12. हरी धनिया पत्ती से सब्जी को गार्निश करें| सब्जी को रोटी, पराठा या नान के साथ सर्व करें|
Nyc