Gajar Matra Ki Sabji in Hindi l गाजर मटर : जानिए कैसे बनाएं गाजर मटर की सब्जी
Gajar Matra Ki Sabji in Hindi l गाजर मटर : गाजर मटर की सब्जी एक फायदेमंद सब्जी है | यह सभी को पसंद आती है | यह रंग बिरंगी दिखने के कारण इसे बच्चे भी बहुत पसंद करते है | सर्दी के मौसम में ताजा हरे मटर और गाजर आसानी से मिल जाते हैं | जो बहुत लाभदायक भी होते हैं | यह एक ऐसी रेसिपी है, जिसे आप बहुत ही आसान तरीके से बना सकते हैं | और यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है | और इसे घर के सभी सदस्य बड़े चाव से खाएंगे | गाजर और मटर में विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं | जिसके कारण ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती हैं | इसको आसान तरीके से बनाने के लिए, आप हमारी बताई रेसिपी के अनुसार बना सकते हैं | आइए जानते हैं, गाजर मटर की सब्जी बनाने का आसान तरीका –

गाजर मटर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री :-
- गाजर – 2 कप कटी हुई
- मटर – 1 कप
- हरीमिर्च – 1 नग
- लालमिर्चपाउडर – 1 चम्मच
- धनियापाउडर – 2 चम्मच
- हल्दीपाउडर – ½ चम्मच
- अमचूरपाउडर – ½ चम्मच
- गर्ममसाला – ½ चम्मच
- राई – ½ चम्मच
- जीरा – ½ चम्मच
- हींग – 2 चुटकी
- हराधनिया – 2 – 3 चम्मच बारीक कटा हुआ
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 1+1/2 चम्मच
गाजर मटर की सब्जी बनाने की विधि :-
- गाजर को धोकर अच्छे सेछील लें |
- और गाजर कोछोटे – छोटे टुकड़ो में काट लें |
- और मटर को छीलकर दाने निकाल लें |
- अब हरी मिर्च को काट लें |
- अब एक कढाई में तेल गर्म करें |
- और तेल गर्महोने पर इसमें राई , जीरा और हींग का तड़का लगायें |
- और तडकने के बाद हल्दी डालें |
- फिर कटी हुई, गाजर डालकर हिला दें |
- अब इसमें नमक डाल दें |
- औरढक्कन लगा कर पकने दें |
- गाजर 1 – 2 मिनिट पकने के बाद थोडा सा पानी, या 2 चम्मच डाल दें |
- छिले हुए मटर व कटी हुई, हरीमिर्च डाल दें |
- और ढक्कन लगा कर पकने दे |
- 7 – 8 मिनिट में गाजर व मटर पक कर तैयार हो जायेंगे |
- अब इसमें लालमिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर डाले |
- और अब ढक्कन लगाकर 2 – 3 मिनिट ओर पका लें |
- अब इसमेंअमचूर और गर्ममसाला डालकर मिला दें |
- और अब गैस को बंद कर दे |
- अब हमारी गाजर मटर की सब्जी बनकर तैयार है |
- अब इसे हरे धनिये से सजा कर सर्व करें |