Gajar Ki Kheer Recipe in Hindi l गाजर की खीर

Gajar Ki Kheer Recipe in Hindi l गाजर की खीर : जानिए कैसे बनाएं गाजर की खीर

Gajar Ki Kheer Recipe in Hindi l गाजर की खीर : सर्दियों में गाजर की खीर बेहतरीन स्वाद के साथ ही भरपूर पोषण भी देती है | विंटर की शुरुआत के साथ ही गाजर से बनी स्वीट डिशेस घरों में बनना शुरू हो जाती है | आमतौर पर गाजर का हलवा घरों में बनाया जाता है | लेकिन गाजर की खीर भी काफी स्वादिष्ट होती है | मीठा खाने के शौकीन गाजर की खीर को भी बड़े चाव से खाते हैं | गाजर की खीर पौष्टिकता से भरी होती है | आप भी अगर गाजर की खीर खाना पसंद करते हैं | और इसे घर में बनाना चाहते हैं, तो हमारी बताई विधि का पालन कर आसानी से तैयार कर सकते हैं |

गाजर की खीर बनाने के लिए दूध, इलायची के साथ ही ड्राई फ्रूट्स का भी उपयोग किया जाता है | गाजर की खीर हर उम्र के लोगों को पसंद आती है | इसे आप लंच या डिनर के बाद सर्व कर सकते हैं | गाजर की खीर बहुत ही स्वादिष्ट सुपाच्य होती है | आइये आज हम गाजर की खीर बनायें –

Gajar Ki Kheer Recipe in Hindi l गाजर की खीर

गाजर की खीर बनाने के लिए सामग्री :-

यह सामग्री 3 – 4 लोगों के लिए है –

  1. गाजर –  400 ग्राम
  2. दूध  –  1 लीटर फुल क्रीम
  3. काजू  –  10 – 15
  4. किशमिश  –  10 – 15
  5. इलाइची  –  5 – 6
  6. पिस्ते  –  10 – 15
  7. बादाम  –  10 – 15
  8. चीनी  –  100 ग्राम

गाजर की खीर बनाने की विधि :-

  1. किसी भारी तले के बर्तन में दूध डाल कर गरम कीजिये |
  2. जब तक दूध उबलता है तब तक गाजर छील कर कद्दूकस कर लीजिये |
  3. गाजर के दोनों तरफ के डंठल और बीच का सख्त हिस्सा हटा दीजिये |
  4. दूध में उबाल आ जाने के बाद कद्दूकस की हुई गाजर दूध में डाल दीजिए |
  5. और दूध में फिर से उबाल आने तक इसे चमचे से हिला दीजिये |
  6. जब दूध में फिर से उबाल आ जाए, तब गैस धीमी कर दीजिये |
  7. और खीर को गाड़ी होने दीजिये |
  8. प्रत्येक 2 – 3 मिनिट में खीर को चमचे से हिलाते रहें |
  9. भीगे हुए बादाम, को छील लीजिए |
  10. और पतले पतले काट लीजिए |
  11. काजू को छोटा छोटा कतर लीजिये |
  12. किशमिश के डंठल हटाकर साफ कीजिये और धो लीजिये |
  13. खीर के गाढ़ी होने पर इसमें काजू और थोड़े से बादाम और पिस्ते गार्निशिंग के लिए छोड़कर बाकी डाल दीजिए |
  14. किशमिश भी डाल कर मिला दीजिये |
  15. धीमी धीमी गैस पर खीर को 4 – 5 मिनिट और पकने दीजिए |
  16. 4 – 5 मिनिट बाद खीर तैयार है |
  17. खीर को चमचे से गिराने पर दूध और गाजर एक साथ गिरेंगे |
  18. खीर में चीनी डालिये |
  19. और 2 मिनिट पका लीजिए |
  20. गैस बन्द कर दीजिये |
  21. खीर में इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये |
  22. गाजर की खीर तैयार है |
  23. और ऊपर से कतरे हुये पिस्ते और बादाम डाल कर सजाइये |
  24. गरमा गरम गाजर की खीर परोसिये और खाइये |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top