Dal Palak Recipe in Hindi l दाल पालक

Dal Palak Recipe in Hindi l दाल पालक : जानिए कैसे बनाएं दाल पालक

Dal Palak Recipe in Hindi  l दाल पालक : खाने में हर रोज एक जैसा खाना किसी को भी बोर करने के लिए काफी है | इसके लिए जरूरी है, कि कुछ नया ट्राई किया जाए | यदि आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं, तो दाल पालक एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है | पालक में विटामिन, खनिज लवण, और प्रोटीन होता है | पालक खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, और खून की कमी दूर होती है | पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फ़ॉस्फ़ोरस, लोहा, और विटामिन ए और सी होता है | 

दरअसल, दाल पालक बहुत फेमस और हेल्दी रेसिपी है | दाल और पालक दोनों में ही भरपूर प्रोटीन के साथ कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं | जो आपकी सेहत के लिए लाभदायक होता हैं | दाल और पालक का कॉम्बिनेशन खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं | यदि आप इसको ढाबा स्टाइल में बनाते हैं, तो बड़े ही क्या बच्चे भी इसके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे | इसको आसान तरीके से बनाने के लिए, आप हमारी बताई रेसिपी के अनुसार बना सकते हैं | आइए जानते हैं, ढाबा स्टाइल में दाल और पालक बनाने का आसान तरीका –

Dal Palak Recipe in Hindi  l दाल पालक

दाल पालक बनाने के लिए सामग्री :-

यह सामग्री 3 – 4 लोगों के लिए है –

  1. पालक – 250 ग्राम बारीक कटा हुआ
  2. चना दाल – 50 ग्राम
  3. मूंग दाल – 50 ग्राम
  4. टमाटर – 2
  5. हरी मिर्च – 2
  6. घी – 2 – 3 टेबल स्पून
  7. हरा धनिया – 2 – 3 टेबल स्पून
  8. हींग – ½ पिंच
  9. जीरा – ¾ छोटी चम्मच
  10. हल्दी पाउडर – ⅓ छोटी चम्मच
  11. लाल मिर्च पाउडर – ⅓ छोटी चम्मच
  12. धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  13. अदरक पेस्ट – ¾ छोटी चम्मच
  14. गरम मसाला – ¼ छोटी चम्मच
  15. साबुत लाल मिर्च – 2
  16. नमक – स्वादानुसार

दाल पालक बनाने की विधि :-

  1. चने की दाल को लेकर अच्छे से धो लीजिये |
  2. तथा इसको 1 घंटे के लिए पानी में भीगो दीजिये |
  3. और 1 घंटे के बाद अतिरिक्त पानी हटा कर ले लीजिये |
  4. और मूंग दाल को अच्छे से साफ करके धोकर ले लीजिये |
  5. कुकर को गैस पर रख दीजिये |
  6. और इसमें चना दाल, मूंगदाल डाल कर इसमें 2 कप पानी डाल दीजिये |
  7. और साथ ही इसमें 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर कुकर को बंद कर दीजिये |
  8. और दाल को उबलने के लिए रख दीजिये |
  9. और 1 सीटी आने पर गैस धीमा कर दीजिये |
  10. और धीमी आंच पर 2 – 3 मिनिट पकने दीजिये |
  11. इसके बाद गैस बंद कर दीजिये |
  12. और कुकर का प्रैशर कम होने दीजिये |
  13. और अब गैस पर पैन रखकर इसमें 2 टेबल स्पून  घी गरम होने के लिए डाल दीजिये |
  14. घी गरम होने पर इसमें जीरा, हींग, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक पेस्ट डालकर हल्का सा भून लीजिये |
  15. अब इसमें हरी मिर्च-टमाटर का पेस्ट डाल दीजिये |
  16. और लाल मिर्च डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसालों से तेल अलग होता ना दिखाई दें |
  17. मसाला भून जाने पर इसमें पालक और 1/4 छोटी चम्मच नमक और गरम मसाला डाल कर मिक्स कीजिए |
  18. और चलाते हुए इसे थोड़ा सा पका लीजिये |
  19. पालक में 1 कप पानी डाल दीजिये |
  20. और उबाल आने तक पका लीजिये |
  21. पालक में उबाल आने पर कुकर से दाल निकाल कर पालक में डाल दीजिये |
  22. और अच्छे से मिक्स कर दीजिये |
  23. दाल पालक में एक बार फिर से उबाल आने दीजिये |
  24. दाल पालक में उबाल आने पर इसमें हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दीजिये |
  25. दाल पालक बन कर तैयार है |
  26. गैस बंद कर दीजिये |
  27. स्वादिष्ट बनी हुई दाल पालक को आप चपाती, परांठे, या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये |

1 thought on “Dal Palak Recipe in Hindi l दाल पालक”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top