Bina tale huye kurkure samose l बिना तले हुए कुरकुरे समोसे

Bina tale huye kurkure samose l बिना तले हुए कुरकुरे समोसे : जानिए कैसे बनाएं बिना तले हुए कुरकुरे समोसे

Bina tale huye kurkure samose l बिना तले हुए कुरकुरे समोसे : समोसा भारत का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक हैं | और हमे शाम की चाय के साथ अगर समोसा मिल जाए, तो उसका मजा दोगुना हो जाता हैं | और समोसे की बाहरी परत कुरकुरी होती हैं | और इसके अंदर आलू और मटर के मिश्रण की भराई की जाती हैं | और घर पर समोसे बनाना काफी आसान हैं |

और गरमा गर्म तले हुए, कुरकुरे समोसे देखकर हम सबका मन ललचा उठता हैं | लेकिन हम में से कुछ लोग जो बहुत सेहत संजीदा हैं | और तेल वाले खाने से दूर ही रहते हैं | उन्हें न चाहते हुए भी उनका मन मसोसकर रहना पड़ता हैं | आपकी इसी मोटी और अधूरी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं | बिना तले हुए, कुरकुरे समोसे | यह विधि जो कि न सिर्फ बनाने में आसान हैं | बल्कि खाने में भी उतनी ही स्वादिष्ट होती हैं | इसको आसान तरीके से बनाने के लिए, आप हमारी बताई रेसिपी के अनुसार बना सकते हैं | आइए जानते हैं बिना तले हुए कुरकुरे समोसे बनाने का आसान तरीका –

Bina tale huye kurkure samose l बिना तले हुए कुरकुरे समोसे

Bina tale huye kurkure samose l बिना तले हुए कुरकुरे समोसे के लिए सामग्री :-

समोसे का आटा बनाने के लिए सामग्री :-

  1. मैदा –  2+1/2 कप
  2. नमक –  स्वादानुसार
  3. बेकिंग पाउडर –  ½ चम्मच
  4. तेल –  ½ कप

समोसे भरावन के लिए सामग्री :-

  1. तेल –  1 चम्मच
  2. अदरक –  1 चम्मच घिसा हुआ
  3. हरीमिर्च –  2 बारीक कटी हुई
  4. जीरा पाउडर –  1 चम्मच
  5. धनिया पाउडर –  1 चम्मच
  6. आलू –  350 ग्राम्
  7. मटर –  ½ कप
  8. लालमिर्च पाउडर –  1 चम्मच
  9. अमचूर पाउडर –  ½ चम्मच
  10. गरम मसाला –  ¼ चम्मच
  11. नमक –  स्वादानुसार
  12. धनिया –  2 – 3 चम्मच बारीक कटा हुआ

Bina tale huye kurkure samose l बिना तले हुए कुरकुरे समोसे बनाने की विधि :-

  1. सबसे पहले बेक्ड समोसे बनाने के लिए मैदा ले लीजिये |
  2. और अब उसमें नमक, बेकिंग पाउडर और मोयन के लिए तेल डालकर अच्छे से मिला लीजिए |
  3. और ½ कप पानी की मदद से सख्त आटा गूंथ लीजिए |
  4. आटा गूंथकर हम इसे सेट होने के लिए ½ घंटे के लिए रख देंगे |
  5. जब तक आटा सेट होता हैं, तब तक हम भरावन बना लेते हैं |

समोसे भरावन के लिए :-

  1. समोसे भरावन बनाने के लिए एक पैन गर्म कीजिए |
  2. पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म होने दीजिए |
  3. तेल गर्म होने के बाद इसमें हम 1 चम्मच घिसी हुई, अदरक ( आप अदरक का पेस्ट भी ले सकते हैं | ), 2 हरीमिर्च बारीक कटी हुई, 1 चम्मच जीरा पाउडर डालकर भून लेंगे |
  4. और अब इसमें ½ कप मटर डालकर मसालों के साथ धीमी आंच पर भून लेंगे |
  5. ताकि हमारे मसाले जले नहीं|
  6. अब इस मिश्रण में हम 4 – 5 उबले हुए, आलू छोटे छोटे टुकड़ों में कर के डाल देंगे |
  7. और ऊपर से 1 चम्मच लालमिर्च पाउडर, ½ चम्मच अमचूर पाउडर, स्वादानुसार नमक, 2 – 3 चम्मच बारीक कटा हुआ, हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाते हुए भून लेंगे |
  8. और हम बड़े आलू के टुकड़ों को छोटे टुकड़ों में तोड़ कर लेंगे |
  9. और ध्यान रखें, कि आलू को एकदम मैश ना करें |
  10. मिश्रण को हम 5 – 7 मिनट तक अच्छे से भून लेंगे |
  11. ताकि सारा मॉइस्चर ख़त्म हो जाए |
  12. और हमारे समोसे ज़्यादा देर तक के लिए क्रिस्प रहे |
  13. भरावन तैयार होने के बाद इसे एक अलग बर्तन में निकालकर रख दीजिए |

समोसे बनाने के लिए :-

  1. ½ घंटे बाद सेट हुए, आटे को निकालकर हाथ से हल्का – हल्का मसल लेंगे |
  2. और हम लोई बनाने के लिए इसे 2 भागों में बाँट लेंगे |
  3. और हम थोडी सी बड़ी लोई बनाएंगे |
  4. जिससे हमारी एक लोई में दो समोसे बन सके |
  5. और हमारी लोई को हाथों से मल – मल कर एकदम गोल कर लेंगे |
  6. और अब इसे ओवल आकार में, न ज़्यादा मोटी न ज़्यादा पतली, चपाती की मोटाई में बेल लेना हैं |
  7. और ध्यान रखिये, कि समोसे की शीट हमें बहुत ज़्यादा पतली नहीं करनी हैं |
  8. शीट को अब हम 2 बराबर हिस्सों में काट लेंगे |
  9. और अब एक शीट को उठाकर उसके निचले हिस्से पर पानी लगाकर, दोनों हिस्सों को मिला देंगे |
  10. और समोसे को तिकोन बनाकर आकार दे देंगे |
  11. अब इसमें 2 चम्मच भरावन डालकर भर लेंगे |
  12. और प्लेट बनाते हुए, हम दोनों किनारों को मिलाकर दबा देंगे |
  13. जिससे ये अधिक मोटा भी न हो, और अच्छे से चिपक जाए |
  14. ठीक इसी तरह हम, बाकी के समोसों को भी बनाकर तैयार कर लेंगे |
  15. समोसों को एक बेकिंग ट्रे में रखकर, पतली क्रीम से उन्हें ग्रीस कर लेंगे |
  16. और 200 सेंटीग्रेट पर पहले से ही गर्म ओवन में 25 मिनट के लिए बेक कर लेंगे |
  17. गरमा गर्म क्रिस्प समोसे खाने के लिये बिल्कुल तैयार हैं |
  18. और हम चाय के साथ इनका लुत्फ़ उठा सकते हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top