Bhel Puri Recipe in Hindi | भेल पूरी

Bhel Puri Recipe in Hindi | भेल पूरी : जानिए कैसे बनाएं भेल पूरी

Bhel Puri Recipe in Hindi | भेल पूरी : भेल पुरी का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आ जाता हैं | चटपटी खट्टी – मीठी भेल पुरी का स्वाद बहुत लावजाब होता हैं | यही बात हैं, कि बड़ों के साथ बच्चे भी इसे बहुत चाव से खाते हैं | भेल पुरी एक फेमस स्ट्रीट फूड हैं | मुंबई भेल पुरी तो देशभर में बहुत फेमस हैं | हमे दिन में कभी भूख का एहसास होने लगे, और कुछ टेस्टी खाने का मन होता हैं | तो भेल पुरी एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता हैं | और स्वाद से भरपूर भेल पुरी को बनाना भी बहुत आसान हैं | आप भी अगर भेल पुरी खाना पसंद करते हैं | तो हमारी बताई, विधि के अनुसार आप बहुत आसानी से भेल पुरी तैयार कर सकते हैं |

मुंबई की प्रसिद्ध चाट में से एक भेलपूरी बहुत ही जल्दी और आसानी से तैयार होने वाली रेसिपी हैं | मुरमुरे, सेव, मूंगफली के दाने, उबले आलू, चाट मसाले और खट्टी – मीठी चटनी से बनने वाली यह चाट हैं | भेल पुरी में सब्जियां डालने से उसका जायका और भी बढ़ जाता हैं | आपने अगर कभी भी घर पर भेल पुरी नहीं बनाई हैं | तो आप हमारी बताई, विधि आपके काफी काम आ सकती हैं | इसको आसान तरीके से बनाने के लिए, आप हमारी बताई रेसिपी के अनुसार बना सकते हैं | आइए जानते हैं भेल पूरी बनाने का आसान तरीका –

Bhel Puri Recipe in Hindi | भेल पूरी

Bhel Puri Recipe in Hindi | भेल पूरी बनाने के लिए सामग्री :-

  1. मुरमुरा / लइया –  4 बड़ा चम्मच
  2. पापड़ी  –  3 – 4 तोड़कर
  3. मूंगफली के दाने  – 3 चम्मच भुने हुए और सिके हुए
  4. खीरा  –  2 – 3 चम्मच
  5. आलू  –  2 – 3 चम्मच उबला हुआ और बारीक कटा हुआ
  6. टमाटर  –  2 – 3 चम्मच बीज निकालकर, बारीक कटा हुआ
  7. बारीक वाले बेसन सेव  –  4 चम्मच
  8. हरे धनिये की चटनी  –  1 चम्मच
  9. मीठी चटनी  –  2 चम्मच
  10. चाट मसाला  –  ½ चम्मच
  11. हरीमिर्च –  जरा सी बारीक कटी हुई
  12. हरा धनिया –  ½ चम्मच बारीक कटा हुआ

Bhel Puri Recipe in Hindi | भेल पूरी बनाने की विधि :-

  1. एक बड़े प्याले में 4 बड़ा चम्मच मुरमुरे ले लीजिए |
  2. इसमें 2 – 3 छोटी चम्मच खीरे डाल दीजिए |
  3. 2 – 3 छोटी चम्मच आलू डाल दीजिए |
  4. 2 – 3 छोटी चम्मच टमाटर डाल दीजिए |
  5. और 3 छोटी चम्मच मूंगफली के दाने डाल दीजिए |
  6. इनमें 3 – 4 पापड़ी तोड़कर डाल दीजिए |
  7. इसके ऊपर 4 छोटे चम्मच बारीक सेव डाल दीजिए |
  8. आप हरीमिर्च की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार रखें |
  9. जरा सी हरीमिर्च और ½ छोटी चम्मच चाट मसाला डाल दीजिए |
  10. इनके ऊपर 1 चम्मच हरे धनिये की चटनी डाल दीजिए |
  11. और 2 चम्मच मीठी चटनी डाल दीजिए |
  12. सभी सामग्री को अच्छे तरीके से मिक्स कर लीजिए |
  13. भेलपूरी बनकर तैयार हैं |
  14. अब आप इसे सर्व कीजिए |
  15. भेलपूरी सर्व करने के लिए, एक प्लेट में 2 – 3 बड़ा चम्मच भेलपूरी डाल दीजिए |
  16. और ऊपर से जरा सा चाट मसाला डाल दीजिए |
  17. और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर गार्निश कर लीजिए |
  18. अब हमारी भेलपूरी चाट बनकर तैयार हैं |
  19. जब भी आपका इसे खाने का मन हो, तभी तुरंत बनाइए |
  20. क्योंकि पहले से बनाकर रखने से मुरमुरे गिलगिले हो जाते हैं |
  21. कुरकुरे नही रहते हैं |
  22. चटपटी और स्वादिष्ट भेलपूरी चाट बनाइए, खाइए और खिलाइए |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top