Bharwa Karela Recipe in Hindi

Bharwa Karela Recipe in Hindi : जानिए कैसे बनाएं भरवां करेला

Bharwa Karela Recipe in Hindi :  करेला एक ऐसी सब्जी है, जो खाने में थोड़ी कड़वी लगती है | लेकिन बहुत फायदेमंद होती है | दरअसल करेला में कई ऐसे पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं | जो न केवल डायबिटीज को बल्कि कई और बीमारियों को भी दूर करता है | हालांकि कुछ लोगों को करेला बिल्कुल पसंद नहीं होता है | खासतौर से बच्चों को करेला की सब्जी पसंद नहीं आती है | ऐसे में आप करेला को कुछ अलग स्टाइल में बना सकते हैं | आप भरवां करेला बनाएं ये खाने में तो स्वादिष्ट लगते ही हैं, साथ ही इनकी कड़वाहट भी दूर हो जाती है |  आप लंच या डिनर में भरवां करेले  बना सकते हैं | आप भरवां करेला को हफ्ते,  10 दिन तक खा सकते हैं | फ्रिज में रखने पर ये करेला खराब नहीं होते हैं | आइये जानते हैं, कैसे बनाते हैं भरवां करेला |

भरवां करेला बनाने के लिए सामग्री :-

यह सामग्री 2 – 3  लोगों के लिए है –

  1. करेला –  5 – 6
  2. हरी मिर्च –  4 बारीक कटी हुई
  3. जीरा –  1 चम्मच
  4. अमचूर पाउडर  –  3 चम्मच
  5. हल्दी पाउडर  –  1 चम्मच
  6. नमक  –  स्वादानुसार
  7. तेल  –  अपने हिसाब से
  8. प्याज –  1 बारीक कटा हुआ
  9. टमाटर  –  1 बारीक कटा हुआ
  10. चाट मसाला  –  1 चम्मच
  11. सौंफ पाउडर  –  2 चम्मच
  12. धनिया पाउडर  –  ½ चम्मच
  13. आचार का तेल और मसाला  –  2 चम्मच

भरवां करेला बनाने की विधि :-

  1. भरवां करेला बनाने के लिए सबसे पहले करेले को अच्‍छे से धो लें |
  2. और अच्‍छे से छील लें |
  3. अब करेले को बीच से चीर लें |
  4. इसके बीज निकाल दें |
  5. अगर बीज सॉफ्ट हैं तो आप चाहें तो न निकालें |
  6. इनके ऊपर थोड़ा सा नमक छिड़क कर साइड में रख दें |
  7. अब भरवां करेले का मसाला तैयार करने के लिए एक पैन लें |
  8. और इसमें तेल डाल कर गर्म कर लें |
  9. और अब इसमें एक चुटकी हींग, जीरा, हरी मिर्च भून लें |
  10. अब प्याज को भून लें |
  11. इसमें टमाटर डाल कर पकाएं |
  12. अब हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, सौंफ और धनिया पाउडर डाल कर मिक्स करें |
  13. चाट मसाला और अमचूर पाउडर भी डालें |
  14. इसमें आचार का मासाले वाला तेल डाल दें |
  15. मसाला जब पक जाए, तो उसे करेले के अंदर भर दें |
  16. और बंद कर के रख दें |
  17. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें |
  18. ओर भरे हुए करेले को उसमें पकने के लिए रख दें |
  19. ढक कर पकाएं |
  20. और थोड़ी देर में चम्मच को हिला कर देखें |
  21. करेले जब अच्छे से पक जाएं तो गरमागरम भरवां करेला को रोटी या पराठे के साथ परोसें |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top