Bharwa Bhindi Sabji Recipe in Hindi

Bharwa Bhindi Sabji Recipe in Hindi : जानिए कैसे बनाएं भरवां भिन्डी की सब्जी

Bharwa Bhindi Sabji Recipe in Hindi : सूखी सब्ज़ियों में भरवां सब्ज़िया सभी को पसन्द आती हैं | भरवां सब्जियां 2 दिन तक रख कर भी खाई जा सकती हैं | यह जल्दी खराब नहीं होती हैं | मेरे परिवार में भरवां भिन्डी सभी को बहुत पसन्द है | भरवां भिन्डी को हम कई तरह से बना सकते हैं | सादा मसाला बनाकर, मसाले में बेसन डाल कर, मसाले में पनीर या आलू मिला कर, प्याज लहसुन भून कर मसाला बनाकर भी भिन्डी में भर कर बनाते हैं | लेकिन आज हम मसाले में बेसन मिला कर भरवां भिन्डी बनायेंगे –

भरवां भिन्डी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री : -

यह सामग्री 3 – 4 लोगों के लिए है –

  1. भिन्डी –  300 ग्राम
  2. बेसन  –  1 टेबल स्पून
  3. तेल  –  3 – 4 टेबल स्पून
  4. सौंफ पाउडर  –  2 छोटी चम्मच
  5. धनियां पाउडर  –  2 छोटी चम्मच
  6. लाल मिर्च पाउडर  –  1/4 छोटी चम्मच
  7. हल्दी पाउडर  –  ½ छोटी चम्मच
  8. अमचूर पाउडर  –  ½ छोटी चम्मच
  9. गरम मसाला  –  ¼ छोटी चम्मच
  10. अदरक  –  1 इंच लम्बा टुकड़ा कद्दूकस कर लें
  11. हींग  –  1 चुटकी
  12. जीरा  –  ¼ छोटी चम्मच
  13. नमक  –  स्वादानुसार

भरवां भिन्डी की सब्जी बनाने की विधि : -

  1. भिन्डियों को अच्छी तरह धो लीजिये |
  2. और पानी को कपड़े से साफ कर लीजिये |
  3. और भिन्डियों के दोनों तरफ के डन्ठल हटा दीजिये |
  4. और उन्है इस तरह काटिये कि भिन्डी एक ओर से जुड़ी रहें |
  5. हींग और बेसन को छोड़कर, सारे मसाले प्लेट में निकाल कर मिला लीजिये |
  6. छोटी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये |
  7. हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर बेसन डाल कर भूनिये |
  8. सारे प्लेट में निकाले हुये मसाले भी इस मसाले में मिला लीजिये |
  9. 1 – 2 मिनिट भूनिये और गैस बन्द कर दीजिये |
  10. भिन्डी में भरने के लिये मसाला तैयार है |
  11. इस मसाले को थोड़ा थोड़ा भिन्डियों में भरिये |
  12. और मसाला इस हिसाब से भरें कि सारी भिन्डियां में भर जायें |
  13. कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये |
  14. तेल में मसाले भरी भिन्डी डालिये |
  15. और धीरे धीरे 2 – 3 बार चमचे से चलाते रहिए |
  16. 4 – 5 मिनिट ढककर मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये |
  17. और ढक्कन खोलिये |
  18. और भिन्डियों को पलटिये |
  19. और 2 – 3 मिनिट और ढककर धीमी गैस पर पकाइये |
  20. और भिन्डियों को खोलें और पलट कर 2 – 3 मिनिट बिना ढक्कन के ही तेज गैस फ्लेम पर पकाइये |
  21. और हमारी भरवां भिन्डियां तैयार हैं |
  22. और बेसन वाले मसाले की भरवां भिन्डी परांठे, चपाती के साथ परोसिये और खाइये |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top