Besan Gatte Ki Sabji Recipe in Hindi : जानिए कैसे बनाएं राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी
Besan Gatte Ki Sabji Recipe in Hindi : राजस्थानी स्टाइल में बनने वाली बेसन गट्टे की सब्जी को काफी पसंद किया जाता है | लंच या डिनर में इसे बनाया जा सकता है | बेसन गट्टे की सब्जी खाने का जायका बदल देती है | बेसन गट्टे की सब्जी का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है | राजस्थानी स्टाइल में बनी बेसन गट्टे की सब्जी को तो काफी पसंद किया जाता है | लंच या डिनर में अगर रूटीन सब्जियों को खाकर बोर हो चुके हैं, तो मुंह का जायका बदलने के लिए गट्टे की सब्जी एक अच्छा विकल्प हो सकता है | इस सब्जी को लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है | और इतना ही नहीं, और इसे राइस के साथ भी बेसन गट्टे की सब्जी को खाया जा सकता है | और बड़ों के साथ बच्चे भी बेसन गट्टे की सब्जी को काफी पसंद करते हैं |
किसी खास मौके पर भी आप बेसन गट्टे की सब्जी को बनाकर सर्व कर सकते हैं | इस सब्जी को बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है | आप अगर बेसन गट्टे की सब्जी घर पर बनाना चाहते हैं, तो हमारी बताई विधि की मदद से आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं | आइए जानते हैं बेसन गट्टे की सब्जी बनाने की रेसिपी –
राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी बनाने के लिए सामग्री : -
गट्टे बनाने के लिये सामग्री –
- बेसन – 200 ग्राम
- तेल – 1 टेबल स्पून
- दही – 2 टेबल स्पून
- खाने का सोडा – 1 पिंच
- नमक – स्वादानुसार
सब्जी की तरी बनाने के लिये –
- टमाटर – 3 – 4
- हरी मिर्च – 2
- अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- ताजा दही – ½ कप
- क्रीम या मलाई – 2 – 3 टेबल स्पून
- तेल – 2 – 3 टेबल स्पून
- हींग – 1 पिंच
- जीरा – ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
- धानियाँ पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला – ¼ छोटी चम्मच से कम
- नमक – स्वादानुसार
- हरा धनियाँ – 2 – 3 टेबल स्पून
राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी बनाने की विधि : -
- बेसन कोछान कर किसी बर्तन में निकालिये |
- तेल, नमक, दही और खाने का सोडा डालकर मिलाइये |
- अगर पानी की आवश्यकता हो तो थोड़ा सा पानी डालकर नरम परांठे बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये |
- गुंथे हुये आटे को 9 – 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये |
- अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये |
- उससे करीब आधा या पोना इंच व्यास और 3 – 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति के रोल बना लीजिये |
- सारे बेसन के आटे से इसी तरह रोल बना लीजिये |
- किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी (इतना पानी जिसमें बेसन के रोल उबाले जा सकें) डालिये |
- और गैस पर उबालने रख दीजिये |
- जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये |
- और 14 – 15 मिनिट तक उबलने दीजिये |
- इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये |
- पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये |
- बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा |
- गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये |
- बेसन केगट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं |
- टमाटर, हरी मिर्च और अदरक बारीक पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये |
- मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी चला कर मिक्स कर दीजिये |
- कढ़ाई में तेल डालिये |
- तेल गरम होने पर हींग औरजीरा डाल दीजिये |
- जीरा ब्राउन हो जाय तब उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये |
- इसके बाद इसमें पीसा हुआ टमाटर का मसाला डालिये |
- और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये |
- भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, या मसाले से तेल अलग न होने लगे |
- बेसन के गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे डाल दीजिये |
- अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमेंआवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये |
- तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये |
- सब्जी में उबाल आने के बाद 3 – 4 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये |
- बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है, गैस बन्द कर दीजिये |
- और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये |
- राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी तैयार है |
- और कटे हुये हरे धनिये से सब्जी को सजाइये |
- गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये |
Nyc