Aloo ki khasta kachori recipe (आलू की खस्ता कचौरी)

Aloo ki khasta kachori recipe (आलू की खस्ता कचौरी) : जानिए कैसे बनाएं आलू की खस्ता कचौरी

Aloo ki khasta kachori recipe (आलू की खस्ता कचौरी) : हर बार कुछ अलग खाने को मिल जाए, तो भूख खुद ही बढ़ जाती हैं | बात अगर आलू की खस्‍ता, मसालेदार कचौड़ी की हो तो इसे खाने को कौन मना कर सकता हैं | वैसे भी इसका जायका इतना अच्‍छा, चटपटा होता हैं | कि इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता हैं | कोई त्‍योहार हो या कुछ अलग खाने का मन करे, तो आप यह कचौड़ी बना सकते हैं | इसे बनाना भी बहुत आसान हैं | और कुछ अलग से लाने की जरूरत भी नहीं पड़ती हैं | आप आपकी रसोई में मौजूद चीजों से ही इसे बना सकते हैं | और यह कम समय में ही तैयार हो जाती हैं | तो आप इस बार अपनों को खिलाइए टेस्‍टी आलू की खस्ता कचौरी |

यह तीखी और चटपटी खस्ता कचौरी हर कोइ खाना पसंद करता हैं | लेकिन आप इन्हें बनाने में हर बार कोई न कोई परेशानी ज़रूर आपके सामने आ जाती हैं | उन परेशानियों से छुटकारा दिलाते हुए, आज हम बनाने जा रहे हैं | आलू की खस्ता कचौरी, जो हर बार अच्छी तरह से फूलेंगी भी और एक दम अच्छी भी बनेंगी | इन्हे आप अच्छे से बनाने के लिए दिए गए हैं, आप कुछ ज़रूरी टिप्स जिनका पालन करके आपकी कचौरी भी एकदम खस्ता और फूली हुई बनेंगी |

Aloo ki khasta kachori recipe (आलू की खस्ता कचौरी)

आलू की खस्ता कचौरी बनाने के लिए सामग्री :-

कचौरी बनाने के लिए सामग्री :- 

  1. मैदा –  250 ग्राम
  2. नमक –  ½ छोटी चम्मच
  3. अजवाइन –  ½ छोटी चम्मच
  4. तेल –  ¼ कप या 60 ml

आलू की खस्ता कचौरी भरावन के लिए सामग्री :-

  1. आलू –  250 ग्राम या 3 उबले हुए
  2. तेल –  1 बड़ा चम्मच
  3. अदरक –  1 छोटी चम्मच, ग्रेटेड
  4. हरीमिर्च –  2 बारीक कटी हुई
  5. धनिया पाउडर –  1 छोटी चम्मच
  6. जीरा –  ½ छोटी चम्मच
  7. हल्दी –  ¼ छोटी चम्मच
  8. नमक –  ½ छोटी चम्मच
  9. लालमिर्च –  ½ छोटी चम्मच
  10. गरम मसाला –  ½ छोटी चम्मच
  11. अमचूर –  ½ छोटी चम्मच
  12. हरा धनिया –  2 बड़े चम्मच
  13. तेल –  तलने के लिए, अपने हिसाब से

आलू की खस्ता कचौरी बनाने की विधि :-

  1. आप एक बड़े बाउल में 250 ग्राम मैदा डाल दीजिए |
  2. अब आप इसमें ½ छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए |
  3. और आप इसमें ½ छोटी चम्मच अजवाइन डाल दीजिए |
  4. और आप अजवाइन को हथेली से मसलकर डाल दीजिए |
  5. और आप इसमें ¼ कप या 60 ml तेल मोयन के लिए डाल कर अच्छे से मिला लीजिए |
  6. अब आप इसमें थोड़ा – थोड़ा करके पानी डाल कर एकदम मुलायम आटा गूंध कर तैयार कर लीजिए |
  7. आपका डो अच्छे से गुंध जाने पर आप इसे 20 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए |

आलू की खस्ता कचौरी भरावन की विधि :-

  1. आप 3 मीडियम साइज के उबले हुए आलू या 250 ग्राम छील कर एकदम बारीक मैश कर लीजिए |
  2. अब आप पेन में 1 बड़े चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए |
  3. और फिर आप इसमें 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक डाल दीजिए |
  4. और अब आप 2 बारीक कटी हुई, हरी मिर्च डाल दीजिए |
  5. और अब 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर डाल दीजिए |
  6. और ½ छोटी चम्मच जीरा पाउडर डाल कर धीमी फ्लेम पर हल्का सा भून लीजिए |
  7. फिर इसमें ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर मसाले भून कर इसमें मैश आलू डाल कर मसालों को आलू के साथ मिलाते हुए, अच्छे से भून लीजिए |
  8. अब थोड़ा सा फ्लेम मीडियम करके इसमें ½ छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए |
  9. और आप ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च डाल दीजिए |
  10. अब आप ½ छोटी चम्मच गरम मसाला और ½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर डाल दीजिए |
  11. अब आप 2 – 3 मिनट तक आलू को अच्छे से भूनते हुए, सभी मसलों को अच्छी तरह से मिलाइए |
  12. और अब आप थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिलाइए |
  13. अब कचौरी के लिए भरावन बनकर तैयार हो गया हैं |

आलू की खस्ता कचौरी भरने की विधि :-

  1. डो को रखे हुए 20 मिनट हो गया हैं |
  2. अब आप हल्का सा हाथ में तेल लगा लीजिए |
  3. अब डो को तोड़ कर मीडियम साइज की लोईयां बना लीजिए |
  4. अब आप एक लोई को अच्छे से गोल करके बीच में से हल्का सा दबा कर किनारों से पतला कर लीजिए |
  5. ताकी बीच में मोटा रहे और एक कटोरी जैसा आकार बन जाए |
  6. अब इसमें 1 छोटी चम्मच भरावन डाल कर रख दीजिए |
  7. लोई को अच्छी तरह से बंद करके, आटे को थोड़ा सा खींच कर ज़रा सा तोड़ लें |
  8. और अब बीच में से दबा दीजिए |
  9. कचौरी भर कर तैयार हो गयी हैं |
  10. इसी तरह आप सभी कचौरियों को भर लीजिए |

आलू की खस्ता कचौरी तलने की विधि :-

  1. अब आप कड़ाही में तेल गर्म कर लीजिए |
  2. आप याद रखिए तेल ज़्यादा गर्म नहीं होना चाहिए |
  3. एक कचौरी को हथेली पर दबा – दबा कर थोड़ा बड़ा कर लीजिए |
  4. सभी तरफ से एक जैसा करने पर कचौरी को तेल में डाल दीजिए |
  5. कचौरी हथेली पर दबाते समय याद रखिए |
  6. कचौरी को उसी तरफ से दबाएं, जिस तरफ से कचौरी बंद करते हैं |
  7. अब आप 4 – 5 मिनट तक कचौरियों को तल लीजिए |
  8. और जब वो तैर कर खुद ऊपर आ जाए, तब फ्लेम को लो – मीडियम करके पलट – पलट कर इन्हें अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए |
  9. कचौरियां अच्छे से सिक जाने के बाद इन्हें निकाल लीजिए |
  10. और बची हुई कचौरियां भी इसी तरह तल लीजिए |
  11. अगर भरावन बच जाए, तो उससे आलू के परांठे बना सकते हैं |
  12. या उन्हें दही में मिला कर भी आप खा सकते हैं |
  13. इस तरह आलू की खस्ता कचौरी बनकर तैयार हो गयी हैं |
  14. आप इन्हें हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और इनके स्वाद का आनंद लीजिए |

सुझाव :-

  1. मोयन नाप कर लीजिए |
  2. आटे के वजन का चौथाई भाग लीजिए |
  3.  जैसे कचौरी के डो के लिए 250 ग्राम मैदा लिया हैं |
  4. और 60 ग्राम तेल लिया हैं |
  5. कचौरी के लिए डो एकदम मुलायम होना चाहिए |
  6. आलू को मसाले के साथ भूनना बहुत ज़रूरी हैं |
  7.  इससे आलू की नमी ख़त्म हो जाती हैं |
  8. और कचौरियां घीली नहीं होती हैं |
  9. स्टफ्फिंग को आटे के अंदर अच्छी तरह से बंद कीजिए, आटे को थोड़ा सा खीचिए और तोड़ लीजिए |
  10. जरा सा दबा दीजिए, इससे कचौरी तलते समय खुलेंगी नहीं |
  11. जब कचौरी तलने के लिए डालें, तब पक्का कर लीजिए |
  12. तेल कम गर्म हो, और डालने के बाद 4 – 5 मिनट तक कचौरियों को छूना नहीं हैं |
  13. वो धीरे-धीरे अपने आप तैर कर ऊपर आ जाएंगी, इसके बाद उन्हें पलटना हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top