Palak Ka Raita Recipe in hindi l पालक का रायता

Palak Ka Raita Recipe in hindi l पालक का रायता : जानिए कैसे बनाएं पालक का रायता

Palak Ka Raita Recipe in hindi l पालक का रायता : पालक का रायता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता हैं,  पालक रायता एक ताज़ा रायता हैं | जो विटामिन, मिनरल और प्रोटीन से भरा हुआ होता हैं | इसमें दही में पालक मिला के उसमे जीरे का तड़का दिए जाता हैं | यह बनाने में आसान होता हैं | और आप इसे अपने खाने के साथ साइड डिश के रूप में परोस सकते हैं | 

पालक आयरन और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता हैं | वहीं दही भी पेट संबंधी बीमारियों को दूर रखते हुए, डायजेशन को अच्छा बनाता हैं | और अगर आप दोनों का एक साथ सेवन करना चाहते हैं | तो आप इस बार पालक का रायता बनाएं, और अपने परिवार को बीमारियों से दूर रखें | और आप इस रायते को ब्रेकफास्ट और लंच में आसानी से शामिल कर सकते हो | और इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती हैं | इसे आप दाल-चावल या रोटी सब्जी के साथ आराम से खा सकते हैं |

पालक का रायता खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ – साथ खाने को पचाने में भी मदद करता हैं | रायता खाने के साथ होना ही चाहिए | रायता हम अलग – अलग तरीके से अलग स्वाद का बनायें, तब खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता हैं | और भारतीय खाने के साथ रायता का होना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं | कई तरह के रायते हम बनाते हैं | पालक का रायता बड़ा स्वादिष्ट बनता हैं | आइये आज हम खाने के साथ पालक का रायता बनायें –

Palak Ka Raita Recipe in hindi l पालक का रायता

पालक का रायता बनाने के लिए सामग्री : -

यह सामग्री 3 – 4 लोगों के लिए है –

  1. दही –  400 ग्राम फैंटा हुआ
  2. पालक  –  150 – 200 ग्राम 
  3. जीरा पाउडर  –  ½ छोटी चम्मच 
  4. हरी मिर्च  –  1
  5. जीरा  –  ¼ छोटी चम्मच
  6. नमक  –  स्वादानुसार
  7. काला नमक  –  ¼ छोटी चम्मच
  8. घी  –  ½ छोटी चम्मच

पालक का रायता बनाने की विधि :-

  1. पालक के पत्ते से डंडिया हटा दीजिए |
  2. पत्तों को 2 – 3 बार साफ पानी से धो लीजिए |
  3. छलनी में रखकर पानी निकाल लीजिए |
  4. पालक के पत्तों को बारीक काट लीजिए |
  5. कटा हुआ, पालक लगभग 1 – 1+1/2 कप होगा |
  6. पैन में घी डालकर गर्म कर लीजिए |
  7. इसमें जीरा डालकर चटकने दीजिए |
  8. फिर इसमें हरीमिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिए |
  9. और कटा हुआ, पालक डालकर मिक्स कर लीजिए |
  10. इसे ढककर 2 – 3 मिनिट धीमी आंच पर नरम होने तक पकने दीजिए |
  11. 1 – 2 मिनिट बाद गैस बंद कर दीजिए |
  12. और अब फैटे हुए दही में नमक, काला नमक, आधा जीरा पाउडर और भुना हुआ पालक मिला लीजिए |
  13. पालक का रायता तैयार हैं |
  14. और अब रायते को ठंडा होने के लिये फ्रिज में ½ – 1 घंटे के लिये रख दीजिए |
  15. और अब गरमा गर्म परांठे या चपाती के साथ ठंडा पालक का रायता परोसिये और खाइये |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top