Bharwa Bhindi Sabji Recipe in Hindi : जानिए कैसे बनाएं भरवां भिन्डी की सब्जी
Bharwa Bhindi Sabji Recipe in Hindi : सूखी सब्ज़ियों में भरवां सब्ज़िया सभी को पसन्द आती हैं | भरवां सब्जियां 2 दिन तक रख कर भी खाई जा सकती हैं | यह जल्दी खराब नहीं होती हैं | मेरे परिवार में भरवां भिन्डी सभी को बहुत पसन्द है | भरवां भिन्डी को हम कई तरह से बना सकते हैं | सादा मसाला बनाकर, मसाले में बेसन डाल कर, मसाले में पनीर या आलू मिला कर, प्याज लहसुन भून कर मसाला बनाकर भी भिन्डी में भर कर बनाते हैं | लेकिन आज हम मसाले में बेसन मिला कर भरवां भिन्डी बनायेंगे –
भरवां भिन्डी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री : -
यह सामग्री 3 – 4 लोगों के लिए है –
- भिन्डी – 300 ग्राम
- बेसन – 1 टेबल स्पून
- तेल – 3 – 4 टेबल स्पून
- सौंफ पाउडर – 2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर – 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- गरम मसाला – ¼ छोटी चम्मच
- अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा कद्दूकस कर लें
- हींग – 1 चुटकी
- जीरा – ¼ छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
भरवां भिन्डी की सब्जी बनाने की विधि : -
- भिन्डियों को अच्छी तरह धो लीजिये |
- और पानी को कपड़े से साफ कर लीजिये |
- और भिन्डियों के दोनों तरफ के डन्ठल हटा दीजिये |
- और उन्है इस तरह काटिये कि भिन्डी एक ओर से जुड़ी रहें |
- हींग और बेसन को छोड़कर, सारे मसाले प्लेट में निकाल कर मिला लीजिये |
- छोटी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये |
- हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर बेसन डाल कर भूनिये |
- सारे प्लेट में निकाले हुये मसाले भी इस मसाले में मिला लीजिये |
- 1 – 2 मिनिट भूनिये और गैस बन्द कर दीजिये |
- भिन्डी में भरने के लिये मसाला तैयार है |
- इस मसाले को थोड़ा थोड़ा भिन्डियों में भरिये |
- और मसाला इस हिसाब से भरें कि सारी भिन्डियां में भर जायें |
- कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये |
- तेल में मसाले भरी भिन्डी डालिये |
- और धीरे धीरे 2 – 3 बार चमचे से चलाते रहिए |
- 4 – 5 मिनिट ढककर मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये |
- और ढक्कन खोलिये |
- और भिन्डियों को पलटिये |
- और 2 – 3 मिनिट और ढककर धीमी गैस पर पकाइये |
- और भिन्डियों को खोलें और पलट कर 2 – 3 मिनिट बिना ढक्कन के ही तेज गैस फ्लेम पर पकाइये |
- और हमारी भरवां भिन्डियां तैयार हैं |
- और बेसन वाले मसाले की भरवां भिन्डी परांठे, चपाती के साथ परोसिये और खाइये |