सूजी से बने इडली बॉम्ब

सूजी से बने इडली बॉम्ब : जानिए कैसे बनाएं सूजी से बने इडली बॉम्ब

सूजी से बने इडली बॉम्ब : सूजी एक ऐसी सामग्री हैं | जिसे कई तरह की सामग्री मिलाकर अलग – अलग रूपों में बनाया जा सकता हैं | इसलिए हम सूजी और सब्जियों से इडली बॉम्ब बनाने जा रहे हैं | जो आपके पेट और स्वाद के लिए सेहत मंद होगा | सूजी से बनी इडली तो आपने कई बार खाई होगी | लेकिन आज हम आपको इसी इडली में आलू की भराई करके एक स्पेशल डिश बताने जा रहे हैं | इस डिश को आप बड़ी आसानी से घर पर ही बना सकते हैं | ये स्वाद में बहुत अच्छी होती हैं | जो स्वादिष्ट होने के साथ – साथ हेल्दी भी होती हैं | आप इस डिश को नाश्ते में भी बना सकते हैं |

दक्षिण की संस्कृति और खाना दोनों विश्व प्रसिद्ध हैं | और खाने में भी सबसे अधिक प्रसिद्ध होता हैं | और इडली – डोसा केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में भी इस डिश को लोग बहुत पसंद करते हैं | हम सब ने इडली तो बहुत तरह की खाई | लेकिन आज हम आपको जिस रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं | वो उन सभी इडली से थोड़ी अलग हैं | और इसे बनाने का तरीका भी थोड़ा अलग हैं | इस रेसिपी का नाम इडली बॉम्ब हैं | यह विधि जो कि न सिर्फ बनाने में आसान हैं | बल्कि खाने में भी उतनी ही स्वादिष्ट होती हैं | इसको आसान तरीके से बनाने के लिए, आप हमारी बताई रेसिपी के अनुसार बना सकते हैं | आइए जानते हैं Idli Bomb Recipe | सूजी से बने इडली बॉम्ब  बनाने का आसान तरीका –

सूजी से बने इडली बॉम्ब

सूजी से बने इडली बॉम्ब के लिए सामग्री :-

सूजी से बने इडली बॉम्ब के लिए घोल बनाने के लिए सामग्री :-

  1. सूजी –  1 कप
  2. दही –  ⅔ कप
  3. हरीमिर्च –  2
  4. अदरक – ½ चम्मच
  5. नमक –  ½ चम्मच ( स्वादानुसार )
  6. पालक  –  1 कप बारीक कटा हुआ

सूजी से बने इडली बॉम्ब के लिए भरावन के लिए सामग्री :-

  1. तेल –  2 चम्मच
  2. काली सरसों –  ¼ चम्मच
  3. जीरा –  ¼ चम्मच
  4. हल्दी पाउडर –  ¼ चम्मच
  5. हरीमिर्च –  2 कटी हुई
  6. अदरक –  ½ चम्मच
  7. उबले आलू –  2 मैश किए हुए
  8. नमक –  ½ चम्मच ( स्वादानुसार )
  9. लालमिर्च पाउडर –  ½ चम्मच
  10. धनिया पाउडर –  ½ चम्मच
  11. अमचूर पाउडर –  ¼ चम्मच
  12. ताजा मटर –  1 बड़ा चम्मच

सूजी से बने इडली बॉम्ब के लिए तड़के के लिए सामग्री :-

  1. तेल –  2 चम्मच
  2. काली सरसों –  ½ चम्मच
  3. करी पत्ता –  10 – 12
  4. हल्दी पाउडर –  ¼ चम्मच
  5. नमक –  ¼ चम्मच ( स्वादानुसार )
  6. लालमिर्च पाउडर –  ¼ चम्मच

सूजी से बने इडली बॉम्ब बनाने की विधि :-

  1. सबसे पहले इडली बनाने के लिए घोल तैयार कर लीजिए |
  2. उसके बाद एक बाउल में 1 कप सूजी और 2/3 कप दही डालिए |
  3. आप चाहे, तो आप दही 1/2 कप से लेकर 1 कप तक भी डाल सकते हैं |
  4. अब आप अच्छे से सूजी और दही को मिला लीजिए |
  5. और अब आप घोल में 1 कप बारीक कटा हुआ पालक, 2 बारीक कटी हुई हरीमिर्च, 1/2 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए |
  6. अगर आपको घोल गाढ़ा लगे, तो आप पानी डालकर उसे थोड़ा पतला कर सकते हैं |
  7. अब घोल को 10 – 11 मिनट के लिए रख दीजिए |
  8. ताकि सूजी फूल कर सेट हो जाये |
  9. इडली जब तक सेट हो रही हैं |
  10. आप उसकी भराई तैयार कर लीजिए |
  11. इसके लिए आप एक पैन या कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर अच्छे से गर्म कर लीजिए |
  12. गर्म तेल में 1/4 छोटी चम्मच सरसों,  1/4छोटी चम्मच जीरा 1/4छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 हरीमिर्च बारीक कटी हुई, और 1/2छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक डालकर मसालों को हल्का भून लीजिए |
  13. और अब आप 2 उबले हुए, आलू छीलकर क्रश कर के डाल दीजिए |
  14. आलू डालने के बाद 1/2छोटी चम्मच नमक, 1/2छोटी चम्मच लालमिर्च, 1/2छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/4छोटी चम्मच आमचूर पाउडर या चाट मसाला और हरे मटर डालकर हल्का सा भून लीजिए |
  15. भराई के लिए मसाला तैयार हैं |
  16. अब एक और गैस पर किसी बड़े बर्तन में पानी चढ़ाकर गर्म होने के लिए रख दीजिए |
  17. और अब दूसरी और 4 – 5 कटोरीया लीजिए |
  18. आप मीडियम साइज की कटोरियों का इस्तेमाल कीजिए |

19. और अब आप उसमे तेल या रिफाइन्ड लगाकर चिकना कर लीजिए |

20. ताकि इडली भाप के दौरान कटोरी में चिपके नहीं |

21. और अब इधर घोल फूल कर तैयार हो चुका हैं |

22. और अब इसमें इनो, और अपने हिसाब से पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए |

23. अब कटोरी लीजिए |

24. और उसमें 2 बड़ी चम्मच इडली का घोल डालकर उसमें भराई के लिए तैयार किए हुए, मसाले की गोली डालिए |

25. और उसे ऊपर से इडली के घोल से अच्छी तरह कवर कर दीजिए |

26. गर्म हो रहे पानी के बर्तन में एक थाली उलटा कर के या कोई जाली रख दीजिए |

27. और अब उसके ऊपर सभी कटोरियों को रख दीजिए |

28. अब बर्तन को अच्छे से ढक कर लगभग 12 – 13 मिनट तक भाप होने दीजिए |

29. 12 – 13 मिनट के बाद एक कटोरी निकाल कर चाकू लगाकर देख लीजिए |

30. अगर इडली चाकू में नहीं चिपक रही हैं |

31. तो हमारी इडली तैयार हैं |

32. और अब उन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए |

33. इडली में तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल गर्म कर लीजिए |

34. तेल गर्म होने के बाद उसमें 1/2छोटी चम्मच सरसों के दाने, 10 – 12 कढ़ी पत्ता, 1/4छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4छोटी चम्मच नमक और 1/4छोटी चम्मच लालमिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए |

35. और अब सभी इडली को पैन में रख कर दोनों तरफ से सेक लीजिए |

36. गरमा गर्म इडली बॉम्ब सर्व करने के लिए तैयार हैं |

37. और आप इसे मूंगफली की चटनी या हरी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top